Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
24 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
खंडवा

उद्यानिकी फसलों से किसान अधिक आय प्राप्त कर सकते है

1 min read

पावनसिटी खण्डवा

खण्डवा – कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कृषक उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक में उपस्थित किसानों से कहा कि परम्परागत खेती को छोड़कर उन्नत व जैविक खेती अपनाएं, तो उत्पादन भी बढ़ेगा और आय भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जैविक उत्पाद बाजार में सामान्य उत्पाद की तुलना में अधिक मूल्य पर आसानी से बिक सकते हैं। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी सहित कृषक उत्पाद संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने उपस्थित किसानों व एफपीओ प्रतिनिधियों से कहा कि परम्परागत फसलों के स्थान पर उद्यानिकी फसलों को अपनाएं, क्योंकि उद्यानिकी फसलों में तुलनात्मक रूप से किसानों को अधिक आय प्राप्त होती है। इस अवसर पर उपस्थित उन्नत किसान श्री अश्विन रघुवंशी ने अपने अनुभव सुनाए और बताया कि किस तरह उन्होंने टमाटर जैसी उद्यानिकी फसलों का उत्पादन कर कम समय में अधिक आय प्राप्त की। इसके अलावा रहेजा सोलर फूड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि ने उद्यानिकी फसलों में उपयोगी समग्र सोलर ड्रायर के बारे में बैठक में बताया।

What do you think?