Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

प्रायवेट व सरकारी विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने किया स्वास्थ्य परीक्षणसुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

2 min read
Text Size:

पावनसिटी खंडवा – प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत हर महीने की 9 एवं 25 तारीख को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की शासकीय अस्पतालों में प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की जाती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रायवेट व शासकीय महिला चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा जिले के विभिन्न अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं का चेकअप किया गया। उन्होंने बताया कि सिविल हॉस्पिटल आंेंकारेश्वर में डॉ. अरविंद चौहान, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन में डॉ. रेणु सोनी, किल्लौद में डॉ. जिस्मी, हरसूद में डॉ. नीलम मिश्रा, खालवा में डॉ. विपाशा भट्टाचार्य, मूंदी में डॉ. शांता तिर्की, पुनासा में डॉ. प्रीति बिरला, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोशनी में डॉ. संतोष मोरे, सिंगोट में डॉ. कीर्ति श्रीमाली द्वारा भी सेवाएं दी गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को चिकित्सकों की सलाह पर आवश्यकतानुसार सोनोग्राफी के लिए ग्रामीण क्षेत्र से खण्डवा भेजकर निःशुल्क सोनोग्राफी की जाती है। उन्होंने बताया कि हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं में एनीमिया, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज जैसी बीमारियों से ग्रस्त महिलाएं शामिल होती हैं। डॉ. जुगतावत ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंधाना एनआरसी व एस.बी.एन.सी.यू. में भर्ती शिशुओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम गोराड़िया में दस्तक अभियान से संबंधित गतिविधियों का भी निरीक्षण किया।

What do you think?