भारत सरकार द्वारा पी एम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत हितग्राहियों को निरन्तर लाभ लेने हेतु वार्षिक बायोमेट्रिक ई-के वाय सी करवाना अनिवार्य किया गया है । भू-संसाधन प्रबंधन, शाखा के प्रभारी अधिकारी श्री दिनेश सावले ने पी एम किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित होने वाले सभी हितग्राही कृषको से अनुरोध किया है कि वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अपना ई केवाईसी अपडेट करवा लें, ताकि उन्हें इस योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे।
