पावनसिटी हरदा- जिले के छिपानेर घाट पर खनिज अधिकारी द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की कार्यवाही कलेक्टर महोदय के निर्देशन में लगातार जारी हैं l दिनांक 18/04/2026 को सहायक खनि अधिकारी चैनसिंह डामोर एवं खनि निरीक्षक देवेन्द्रसिंह की टीम द्वारा आकस्मिक जांच के दौरान 02 ट्रैक्टर- ट्राली, ग्राम – छीपानेर, तहसील, जिला हरदा में खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाई गई
जिनके नंबर MP47-AH3510 एवं ट्रैक्टर ट्राली डीजी ट्रैक 43 PPi बिना नं ब्लैक कलर चेचिस नंबर T053776431HP उक्त ट्रैक्टरों में बिना वैद्य अभिबहन पास रॉयल्टी होने से वाहनों को चालक – रामकृष्ण संगुले पिता महेश संगुले, निवासी – छीपानेर, तहसील- टिमरनी एवं संजय चौहान पिता मोहनलाल चौहान निवासी – तजपुरा, तहसील- टिमरनी से जप्त कर पुलिस चौकी करताना, थाना – टिमरनी में सुरक्षlथ खड़ा किया गया
ट्रैक्टरों के मालिक सुरेंद्र राजपूत निवासी छिपानेर तहसील टिमरनी एवं सतीश राजपूत निवासी छिपानेर तहसील टिमरनी जिला हरदा हैं दोनों ट्रैक्टरों के प्रकरण तैयार कर अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रेषित किए जाएंगे, एवं दोनों ट्रैक्टरों पर मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण नियम 2022 के प्रावधान के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की जावेगी एवं अवैध उत्खनन, परिवहन पर कार्रवाई सतत जारी रहेगी l

