Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने जिला भाजपा कार्यालय में लगाया जनता दरबार

2 min read
Text Size:

जन-जन के लिए सरल, सहज और सदैव तत्पर रहते हैं -पूर्व मंत्री कमल पटेल

मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री कमल पटेल ने कमल कुंज, भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरदा में समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित होकर हरदा विधानसभा क्षेत्र के आम नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनका तत्काल निराकरण किया।

पटेल ने कहा कि जब अंतिम पंक्ति में बैठे हुए व्यक्ति तक भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना यही भाजपा के एक अच्छे कार्यकर्ता का कर्तव्य होता है। जब अंतिम में पंक्ति में बैठे व्यक्ति की समस्या का समाधान हम कर पाते हैं तब मन में जो संतुष्टि मिलती है वह कहीं और नहीं मिल पाती है।

भारतीय जनता पार्टी का मुख्य कार्य होता है कि आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करना यही हमारी सच्ची सेवा है। लगातार पूर्व मंत्री कमल पटेल पिछले दिनों से भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जनता दरबार लगा रहे हैं और कम आगे भी सुचारू चलता रहेगा।
जनतंत्र का अर्थ जन-सेवा, जन-आकांक्षा, जनहित और जन-संप्रभुता में निहित है। जन-कल्याण के प्रति सतत जवाबदेही से ही जन-विश्वास बढ़ता है, जो अंततः लोकप्रियता का मजबूत आधार होता है।

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री पटेल उन चुनिंदा जनप्रिय राजनेताओं में शुमार है, जो आमजन से सरलता से मिलते हैं, सहजता से उपलब्ध होते हैं और सहृदयता से जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। जनहित उनका ध्येय होता है और जनता की खुशहाली के लिए वे प्रतिबद्धता से हर समय प्रयासरत रहते हैं।

What do you think?