Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

खंडवा डाक विभाग का निमाड़ पेक्स-2025 क्विज प्रतियोगिता में ओजस्वी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार  खंडवा
खण्डवा भारतीय डाक विभाग खण्डवा संभाग द्वारा जिला स्तरीय फिलाटेली प्रदर्शनी “निमाड़ पेक्स 2025” का 2 दिवसीय आयोजन शनिवार को संपन्न हुआ। फिलाटेली एक प्राचीन हॉबी है, भारत सरकार एवं विभिन्न देशों द्वारा समय समय पर घटित होने वाली एतिहासिक घटनाओं पर टिकट जारी किया जाता है। फिलाटेलिस्ट द्वारा इन टिकटों का संग्रहण किया जाता है। प्रदर्शनी में प्रदर्शित होने वाली टिकट की थीम “सेलिब्रेटिंग इंडिया थ्रू स्टाम्प्स” थी । यह कार्यक्रम सुंदरबाई गुप्ता स्कूल एवं अरविंद कुमार नितिन कुमार स्कूल में आयोजित किया गया। प्रदर्शनी में भारतीय डाक विभाग के द्वारा जारी डाक टिकिटों के माध्यम से भारत वर्ष के इतिहास में वैज्ञानिक, महान नेता, देश की सांस्कृतिक विरासत, कलात्मक गतिविधियों एवं जीव जन्तुओं की जानकारी प्रदर्शित की गई।
कार्यक्रम में क्विज तथा स्टैम्प डिजाईनिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसके साथ ही “लेटर टू माई रोल मॉडल” विषय पर पत्र लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पर प्रदान किए गए। डाकघर के प्रवर अधीक्षक खान ने बताया कि सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा सातवीं की छात्रा कुमारी ओजस्वी गंगराड़े ने भारत सरकार संचार मंत्रालय, भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित निर्माण पैक्स 2025 के अंतर्गत फिलाटेलि क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अपर कलेक्टर खंडवा, श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने प्रशस्ति पत्र देकर बधाई दीं।
कार्यक्रम का संचालन संदीप जोशी ने किया।

What do you think?