Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आज मनाया जाएगा

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 
खण्डवा मध्य प्रदेश का खंडवा जिले में  राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 23 सितम्बर को मनाया जायेगा। इसके तहत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक एल्बेण्डाजॉल की गोली खिलायी जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सभी शासकीय, अशासकीय, निजी एवं अनुदान प्राप्त शालाओं, आदिवासी आश्रम शालाओं, छात्रावास एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को 23 सितम्बर को कृमिनाशक एल्बेण्डाजॉल की गोली खिलाई जाना है। जो बच्चे किन्हीं कारणों से 23 सितम्बर को गोली नहीं ,खा पाएंगे, उन बच्चों को 26 सितम्बर को मॉपअप राउंड में यह गोली खिलाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जुगतावत ने बताया कि 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेण्डाजॉल की आधी गोली और 2 से 19 वर्ष के बच्चों को एक गोली चबाकर पानी के साथ खिलाई जाएगी। साथ ही 20 से 49 वर्ष की महिलाओं, जो गभर्वती एवं धात्री नही हैं उन्हें भी आंगनवाड़ी केन्द्र पर गोली खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बच्चों के नंगे पैर खेलने, बिना हाथ धोये खाना खाने, खुले में शौच करने, साफ-सफाई न रखने से कृमि पेट में पहुँच जाती है। इससे खून की कमी, कुपोषण, भूख न लगना, थकान और बेचैनी, पेट में दर्द, उल्टी और दस्त आना, मल से खून आना, जैसी समस्या हो सकती है। पेट में कृमि होने से बच्चों के शारीरिक, मानसिक विकास में वृद्धि अवरूद्ध हो जाती है।

What do you think?