Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : युवा कल्याण विभाग, नगर पालिका परिषद, शिक्षा विभाग, जनपद पंचायत विभाग एवं अन्य सभी विभागों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन

2 min read
Youth Welfare Department, Nagar Palika Parishad,
Text Size:

Narmadapuram News :  हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार तिरंगा यात्रा का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग, नगर पालिका परिषद, शिक्षा विभाग, जनपद पंचायत विभाग एवं अन्य सभी विभागों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ किया गया। वृक्षारोपण के पश्चात हस्ताक्षर अभियान के बाद सेल्फी प्वाइंट और फ्लेक्स के माध्यम से लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों, राष्ट्रीय स्तर के खिलाडय़िों का सम्मान मैडल पहनकर किया गया।

विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता करने बाले सभी सदस्यों को राष्ट्रीय ध्वज संहिता का पालन करने की शपथ दिलाई। सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी नमो ऐप पर तिरंगे के साथ अपनी फोटो अपलोड करने का आग्रह किया। तिरंगे की आन बान शान बनाए रखने का आह्रवान किया। सभी विभागों को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। तिरंगा यात्रा मुख्य नगर पालिका मंगल भवन सोहागपुर से निकलकर मुख्य मार्गो से होते हुए लक्ष्मीबाई मंच पर पहुंचकर समाप्त हुई। राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन किया।

विधायक द्वारा उद्बोधन दिया एवं जनपद पंचायत सीईओ द्वारा उद्बोधन किया गया कार्यक्रम में विधायक विजयपाल सिंह, एसडीम बृजेन्द्र सिंह रावत, तहसीलदार अलका इक्का, जनपद सीईओ संजय अग्रवाल, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लता यशवंत पटेल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर, अनिल गहराइयां नगर पालिका सीएमओ जीएस राजपूत उप यंत्री आईजी चौबे जनपद सीईओ पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा विकासखंड शिक्षा अधिकारी क्र क्च चौधरी बीआरसी राकेश रघुवंशी एवं खेल युवा कल्याण समन्वय श्रीमती चंदा मिश्रा सभी पार्षदगण उपस्थित रहे एवं महाविद्यालय शासकीय विद्यालय अशासकीय विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। खेल संगठन एवं खिलाडय़िों एनसीसी स्काउट गाइड परिषद समाजसेवी संस्थाओं ने सहभागिता एवं सहयोग किया माइक संचालन राजेश शुक्ला एवं संजीव शुक्ला जी द्वारा किया गया। लगभग 2000 से ऊपर गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

What do you think?