Skip to content
ताज़ा खबर
अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएंजनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देशकलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधों
10 Nov 2026 हरदा 29°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 10 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सिवनीमालवा में विभिन्न विभागों द्वारा तिरंगा यात्रा का किया आयोजन

1 min read
In Seoni Malwa under the Tricolor campaign in every house
Text Size:

Narmadapuram News : विकासखंड सिवनी मालवा में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार तिरंगा यात्रा का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग नगर पालिका परिषद शिक्षा विभाग जनपद पंचायत विभाग एवं एवं अन्य सभी विभागों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीदों को फूल माला सरस्वती पूजन के साथ किया गया।

इसके बाद सेल्फी प्वाइंट और फ्लेक्स के माध्यम से लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, सभी शासकीय अशासकीय स्कूल की छात्र-छात्राएं, शिक्षक अधिकारी कर्मचारी गणमान्य नागरिक ने भाग लिया। सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता करने वाले सभी सदस्यों छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज संहिता का पालन करने की शपथ दिलाई।

तिरंगा यात्रा शहीद स्मारक शिवराज पार्क से निकलकर मुख्य मार्गो से होते हुए जय स्तंभ चौक पर पहुंच कर समाप्त हुई। समापन के अवसर पर विधायक द्वारा संबोधन दिया गया एवं नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, नगर पालिका उपाध्यक्ष समस्त पार्षद गण समस्त गणमान्य नागरिक विकासखंड खेल समन्वय नारायण बावरिया विकासखंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा में लगभग 1500 छात्र छात्राएं स्कूल शिक्षक एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

What do you think?