Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केन्द्रीय पर जेल में योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

1 min read
Yoga training camp organized in Central Jail on International Yoga Day
Text Size:

Narmadapuram news : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम में एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयुष विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। केन्द्रीय जेल खण्ड-अ में योग प्रशिक्षक श्रीमती अंजलि गौर द्वारा महिला बंदियों एवं पुरूष बंदियों को पृथक पृथक से योगाभ्यास कराया गया एवं केन्द्रीय जेल खण्ड-ब में योग प्रशिक्षक सुश्री शिक्षा नागर द्वारा पुरुष बंदियों को योगाभ्यास कराया गया।

उक्त योगाभ्यास शिविर के दौरान बंदियो को अनुलोम विलोम, प्राणयाम, सूर्य नमस्कार आदि का अभ्यास करा कर योग संबंधी बारिकियां समझाई गई। केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम के दोनों खण्डों में परिरूद्ध बंदियों द्वारा प्रतिदिन योगाभ्यास किया जाता है। आयोजित शिविर के दौरान जेल अधीक्षक संतोष सोलंकी, उप अधीक्षक प्रहलाद सिंह बरकडे, सहायक अधीक्षक रितुराज सिंह दांगी, अष्टकोण अधिकारी हितेश बंडिया एवं जेल का स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

What do you think?