Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : नियमित योग करें और ‘‘श्री अन्न’’ को आहार में शामिल करें – मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

2 min read
Do yoga regularly and include "Shri Anna" in the diet - Minister Mrs. Krishna Gaur
Text Size:

Harda news : दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरदा के कृषि उपज मंडी प्रांगण में अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के मुख्य अतिथ्य में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती गौर ने संबोधित करते हुए उपस्थित नागरिकों से कहा कि यदि हम योगाभ्यास को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करें और ज्वार, बाजरा, मक्का, रागी, कोदों कुटकी जैसे मोटे अनाज को अपने आहार में शामिल करें तो हमेशा स्वस्थ रहेंगे।

स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिये योगाभ्यास बहुत जरूरी

मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि हमारा देश ऋषि मुनियों और संतों की तपोभूमि रहा है और योग की जन्मभूमि हमारा देश भारत ही है। उन्होने कहा कि आज पूरा विश्व योग को अपना रहा है। ऐसे में हम योग को न भूलें और नियमित योगाभ्यास करें। उन्होने बताया कि आज से 10 वर्ष पूर्व 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था तब से हर वर्ष योग दिवस मनाया जाता है। उन्होने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिये योगाभ्यास बहुत जरूरी है।

श्री अन्न का सबसे बड़ा उत्पादक व निर्यातक देश है भारत

मंत्री श्रीमती गौर ने श्री अन्न (मोटे अनाज) संवर्धन अभियान के शुभारम्भ अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीन काल में जब भारत देश में मोटे अनाज ज्वार, बाजरा, मक्का नियमित रूप से भोजन में शामिल किया जाता था तब लोग कम बीमार पढ़ते थे। उन्होने कहा कि हमारा देश श्री अन्न का सबसे बड़ा उत्पादक देश है और बड़ी मात्रा में श्री अन्न का निर्यात किया जा रहा है। आज फिर मोटे अनाज को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होने श्री अन्न से बनी सामग्री के प्रदर्शन स्टाल का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होने अन्न के बीज के पैकेट कुछ किसानों को वितरित किये।

What do you think?