Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन केंद्र पर बिना खरीदा हुआ मूंग का नहीं किया जाएगा भंडारण

2 min read
Summer moong remains unpurchased at procurement centre
Text Size:

Narmadapuram News : कलेक्टर के अध्यक्षता में जिला स्तरीय उपार्जन समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व संबंधितों को निर्देशित किया गया कि किसी भी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन केंद्र पर बिना खरीदा हुआ मूंग का भंडारण नहीं किया जाएगा तथा यह सुनिश्चित करें की FAQ मूंग उपार्जित हो।

      उप संचालक कृषि द्वारा बताया गया कि जिले के समस्त उपार्जन केंद्रों पर आज दिनांक तक 13585 किसानों से 324260 क्विंटल मूंग का उपार्जन किया गया है।

जिला विपणन अधिकारी द्वारा बताया गया कि उपार्जन के दौरान गुणवत्ता परीक्षण करने के लिए सभी उपार्जन केंद्रों पर सर्वेयर नियुक्त किए गए हैं। ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के दौरान NON FAQ मूंग का उपार्जन पाए जाने पर 17 सर्वेयर को हटाया गया है।

      कलेक्टर महोदया द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि एसडीएम और खंड स्तरीय उपार्जन समिति सदस्य सभी उपार्जन केंद्रों का निरंतर भ्रमण कर, उपार्जन कार्य की निगरानी करें, किसी भी स्थिति में ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन में NON FAQ मूंग का उपार्जन नहीं होना चाहिए। उपार्जन केंद्रों पर प्रदाय बारदाने और उपार्जित मूंग की मात्रा का मिलान करे। उपार्जन केंद्रों पर आए हुए किसानों के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें, उपार्जन केन्द्रों पर किसान परेशान नहीं होना चाहिए।

What do you think?