Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : शहर में रिमझिम बारिश का दौर जारी, बादलों के बेहिसाब बरसने का है इंतजार…

2 min read
Drizzling rain continues in the city,
Text Size:

Harda News : हरदा जिले में बारिश का मौसम हरदा वासियों का इंतहान ले रहा हैं। रह-रह कर हो रही बारिश ने शहर वाशियों को परेशान कर रखा हैं। शहर में बादल आते तो ऐसे हैं लगता हैं, जम कर बरसेगें और प्यासे हो रहे हरदा शहर को तरबतर कर देगें लेकिन अगले ही पल बारिश शुरू होती हैं। कुछ देर बारिश का दौर जारी रहता हैं। फिर बंद हो जाता हैं। जिसकी वजह से शहर कुछ देर के लिए ठंडा हुआ मौसम में फिर से गर्मी आग उगलने लगती हैं। जुलाई का महीना जाने को तैयार है। लेकिन शहर में बारिश का ऐसा हाल हैं। आने वाले दिनों में यही हाल रहा तो शहर के लिए मुसिबत बन जाएगा। अब तो शहर में हर धर्म के लोग अपने हिसाब से दुआ और प्रार्थना कर रहें शहर में बारिश का दौर जारी रहे प्यासे शहर को बारिश से राहत नसीब हो।

जिले में गत चौबीस घंटों में 1.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 1 मि.मी., टिमरनी में 5.4 मि.मी., खिरकिया में 0 मि.मी., रहटगांव में 0 मि.मी. व सिराली में 1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 223.9 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 242.9 मि.मी., टिमरनी में 172.8 मि.मी., खिरकिया में 207 मि.मी., रहटगांव में 252.2 मि.मी. व सिराली में 244.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 17 जुलाई तक 299.1 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी।

What do you think?