Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार मेले होंगे आयोजित, युवक युवतियों उठाएं लाभ

2 min read
Employment fairs will be organized in the rural areas of the district,
Text Size:

18 को रैसलपुर, 19 को टेमागांव व 20 को मोरगढी में लगेंगे रोजगार मेले

Harda News :  म.प्र.डे.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जिले के प्रत्येक विकासखंड में अलग-अलग स्थानों पर रोजगार मेलो का आयोजन किया जा रहा है। जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन रामनिवास कालेश्वर ने बताया कि इन रोजगार मेलों में ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होगें।

विकासखंड हरदा की ग्राम पंचायत रैसलपुर में 18 जुलाई रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा विकासखंड टिमरनी की ग्राम पंचायत टेमागांव में 19 जुलाई तथा विकासखंड खिरकिया की ग्राम पंचायत मोरगढी में 20 जुलाई को रोजगार मेलों का आयोजन किया जायेगा। इन रोजगार मेलो में निजी क्षेत्र की कम्पनिया, सागर मैंन्फैक्चरर्स प्राइवेट लिमिटेड रायसेन, वर्धमान यार्न्स भोपाल, केप्सटन सिक्युरिटी हैदराबाद, एसआईएस सिक्युरिटी अनूपपुर, प्रथम एज्युकेशन भोपाल आदि संस्थाऐं प्रतिभागियों का चयन कर रोजगार के अवसर उपलब्ध करायेगी।

जिला प्रबंधक कालेश्वर ने बताया कि जिले के बेरोजगार युवक युवतिया रोजगार मेलो में प्रतिभाग कर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते है। उन्होंने बताया कि मेले में 18 से 30 वर्ष के पांचवी उत्तीर्ण युवक युवतियों भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को टाटा मोटर्स के प्रतिनिधि रोजगार मेले में भाग लेगें। इस रोजगार मेले में 18 से 23 वर्ष के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण युवक युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

What do you think?