Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : राजस्व महा अभियान के तहत गाँव-गाँव ई-केवायसी करने पहुँचे पटवारी, जीआरएस व पंचायत सचिव

1 min read
Text Size:

Narmadapuram News :  पटवारी, ग्राम रोजगार सहायक (जीआरएस) व ग्राम पंचायत सचिव गाँव-गाँव पहुँचकर और किसानों की समग्र ई-केवायसी का काम कर रहें है। राजस्व महा अभियान 2.0 के तहत नर्मदापुरम जिले में समग्र ई-केवायसी एवं खसरे से लिंक करने के काम को तेजी से पूर्ण करने के लिए कलेक्टर सोनिया मीना ने पटवारी, जीआरएस व पंचायत सचिव को संयुक्त रूप से जिम्मेदारी सौंपी है।

जिला प्रशासन के प्रोत्साहन से ये सभी कर्मचारी उत्साह पूर्वक यह काम पूरा करने में जुटे हैं। ई-केवायसी एवं खसरे से लिंक करने के काम को तेजी से पूरा कराने के लिए कलेक्टर सोनिया मीना ने सभी एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को अपने – अपने क्षेत्र के सभी गाँवों की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राजस्व महा अभियान के तहत नक्शा तरमीम (सुधार) का कार्य भी समय सीमा में पूर्ण कराने के लिए कहा है। राजस्व महा अभियान के तहत नामांतरण, बटवारा व सीमांकन प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश भी राजस्व विभाग के अमले को दिए गए हैं।

What do you think?