Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

 Narmadapuram News :राजस्‍व महाअभियान 2.0 अंतर्गत भूमि स्वामी अपना नक्शा तरमीम संबंधी कार्य 31 अगस्‍त तक करा सकेंगे

2 min read
Text Size:

 Narmadapuram News :  अपर कलेक्‍टर नर्मदापुरम ने बताया कि म.प्र. शासन द्वारा संचालित राजस्व महाअभियान 18 जुलाई से 31 अगस्त तक निरंतर चल रहा है। उक्त अभियान अंतर्गत जिन भूमि स्वामियों का नामांतरण बटवारा या खसरे में भूमि का बटांकन तो कायम है लेकिन नक्शें में बटांकन कायम नही है, वह सभी भूमि स्वामी संबंधित तहसीलदार राजस्व निरीक्षक हल्का पटवारी से संपर्क कर अपना नक्शा तरमीम संबंधी कार्य करवा सकते है, जिससे वह भविष्य में सीमांकन कार्य एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त कर सकते है।

      इस महाअभियान के दौरान राजस्व प्रकरणों (नामांतरण, बटवारा, अभिलेख दुरूस्ती) का निराकरण तथा नक्शे पर तरमीम, समग्र-ईकेवायसी एवं खसरा लिंकिंग का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। राजस्व महाअभियान के दौरान जिला नर्मदापुरम अन्तर्गत नामांतरण के कुल 3286 प्रकरणों, बटवारा के कुल 390 प्रकरणों का, अभिलेख दुरूस्ती के 262 प्रकरणो का निराकरण किया जा चुका है एवं समग्र-ईकेवायसी एवं खसरा लिंकिंग अन्तर्गत कुल 69527 खसरा लिंकिंग तथा नक्शा तरमीम अन्तर्गत 30290 तरमीम कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

      जिले के समस्त भूमिस्वामियों से अपील है कि राजस्व महाअभियान अन्तर्गत जिन भूमिस्वामियों का भूमि का नामांतरण, बटवारा एवं अभिलेख दुरूस्ती संबधित प्रकरणों का निराकरण तथा नामांतरण, बटवारा के समय यदि बटांकन कायम नही किया गया है तथा खसरे मे बटांकन तो कायम है लेकिन नक्शे मे बटांकन कायम नही है, तो भूमिस्वामी अपने क्षेत्र के तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी से सम्पर्क कर अपना नामांतरण, बटवारा, अभिलेख दुरूस्ती एवं नक्शा तरमीम का कार्य करवा सकते है साथ जिन भूमिस्वामियों का समग्र ईकेवायसी एवं खसरा लिंकिंग का कार्य किया जाना शेष है वे सभी सबंधित ग्राम सचिव, हल्का पटवारी, CSC/MPONLIE सेन्टर से सम्पर्क कर उक्त कार्य शीघ्र अतिशीघ्र करा लेवे, जिससे शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त होते रहे।

What do you think?