Skip to content
ताज़ा खबर
कलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमण
10 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 10 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : एक पेड मां के नाम अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया पौधारोपण

2 min read
Public representatives, officials and common citizens planted trees
Text Size:

Narmadapuram news : पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने हेतु सभी व्यक्तियों को एक पेड अवश्य लगाना चाहिए। एक पेड मां के नाम अभियान के तहत जगह-जगह अपार उत्साह से पौधरोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आम जनता आगे आकर पौधरोपण कर रही है और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही है।

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने नगरपालिका परिषद पिपरिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समस्त पार्षदगण तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने गुरू गोविंद सिंह पार्क न्यास कॉलोनी नर्मदापुरम में पौधरोपण किया। इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती हेमेश्वरी पटले सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधरोपण किया। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर वीआईसीएस शिवम मिश्रा एवं सहकारिता के अधिकारियों ने अपने कार्यालय के परिसर में पौधरोपण किया।

गजनई नर्मदा तट क्षेत्र में विकासखण्ड समन्वयक किशोर कडोले एवं नवांकुर संस्था निर्मल विकास सेवा समिति के मुख्य राजेन्द्र ठाकुर ने ग्रामीणों एवं छात्रों से सहयोग से 500 पौधों का रोपण किया और पौधरोपण कर वायुदूत एप पर अपलोड किया। शांति धाम घाट पर भी 50 पौधो का रोपण किया गया। जन अभियान परिषद द्वारा केसला में सागौन, मुनगा एवं साज के 100 पौधे रोपित किए। जनपद पंचायत नर्मदापुरम के अंतर्गत ग्राम बीसारोडा, साकेत, नानपा, तालनगरी, रंढाल, पांजराकलां में पौधरोपण किया गया। जनपद पंचायत सीईओ हेमंत सूत्रकार ने बताया कि सभी ग्राम पंचायत में कम से कम 60 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

What do you think?