Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : संभागायुक्त ने पौधरोपण कर एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ

1 min read
Divisional Commissioner inaugurated the campaign 'One Tree in the Name of Mother' by planting a sapling
Text Size:

Narmadapuram news : नर्मदापुरम संभागायुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी ने वनमंडल नर्मदापुरम अंतर्गत वन परिक्षेत्र बानापुरा के परिसर पश्चिम नयागांव, पीपलगोटा कक्ष क्रमांक आर0एफ0 08 रकबा 50 हे0 क्षेत्र में पीपल का पौधा लगाकर एक पेड मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर अनिल कुमार शुक्ला मुख्य वनसंरक्षक नर्मदापुरम एवं मयंक सिंह गुर्जर, वनमंडल अधिकारी नर्मदापुरम के द्वारा विभागीय कार्यो एवं वन सुरक्षा के संबंध में आयुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी को अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में सभी अधिकारियों द्वारा एक-एक पौधा रोपित किया गया। संभागायुक्त तिवारी द्वारा सभी अधिकारियों से उनके विभागीय कार्यों के बारे में जानकारी ली गई एवं आवश्यक निर्देश दिए। संभागायुक्त तिवारी ने एसडीएम एवं सीईओ जनपद पंचायत को एक पेड़ माँ के नाम अभियान की तैयारियों, जल गंगा अभियान के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

संभागायुक्त ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को कार्यालयों में समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए तथा फेस रिकॉग्निज़ेशन मशीन लगाने, स्कूलों में टीचर्स की नियत समय पर उपस्थिति, हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

What do you think?