Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : वन भूमि पर अवैध कटाई अतिक्रमण उत्खनन परिवहन को संयुक्त कार्यवाही से करें विफल

4 min read
Illegal felling, encroachment, excavation, transportation on forest land
Text Size:

Narmadapuram news : नर्मदापुरम डिवीजनल कमीश्रर के जी तिवारी ने वन विभाग की संभागीय टास्क फोर्स समिति की बैठक में वन विभाग, पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि वह संयुक्त रूप से वन भूमि पर हो रहे संगठित अवैध कटाई, वन भूमि पर हो रहे अतिक्रमण, वन भूमि पर हो रहे अवैध उत्खनन, परिवहन को संयुक्त कार्रवाई करते हुए विफल करें।

डिवीजनल कमीश्रर ने कहा कि अवैध कटाई, परिवहन, उत्खनन एवं अतिक्रमण करने वाले अपराधियों के विरुद्ध वन विभाग पुलिस के सहयोग से कठोर कार्रवाई करें। संभागीय टास्क फोर्स की बैठक में पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली, वन संरक्षक शुक्ला, नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना, बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ गुरु करण सिंह, हरदा एवं बैतूल के पुलिस अधीक्षक एवं वन मंडल अधिकारी मौजूद थे।

संभागीय टास्क फोर्स की बैठक में डिवीजनल कमीश्रर तिवारी ने वन विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि वह वन ग्रामों में वन चौपाल लगाए। चौपाल में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। गांव वालों को समझाइश दे, उनका विश्वास अर्जित करें। इससे वनो में होने वाली कई व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएंगी।

वन मंडल अधिकारियों ने बताया कि वनों में दो तरह की चोरी हो रही है एक स्थानीय स्तर पर हो रही है जो ग्रामीण करते हैं, हालांकि इससे वनों की व्यवस्था विशेष खराब नहीं होती लेकिन एक व्यापारिक चोरी है जिससे वन का पूरा तंत्र ही, उसका पूरा स्वरूप बिगड़ रहा है। संभागायुक्त ने उक्त दोनों प्रकार की चोरियों को प्राथमिकता से रोकने के निर्देश दिए।

तिवारी ने निर्देश दिए की पुलिस, राजस्व एवं वन विभाग के संयुक्त प्रयास से वन भूमि पर होने वाले अतिक्रमण को रोका जाए। उन्होंने कहा कि वन ग्राम में आने वाली शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए।

डिवीजनल कमीश्रर ने बैठक में कहां की वन भूमि में जैसे ही अतिक्रमण होता है तो वैसे ही अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए। देर करने पर अतिक्रमण स्थाई रूप ले लेता है। बताया गया कि संयुक्त कार्रवाई करने से वन अपराध को रोकने में मदद मिलेगी। बताया गया कि सोहागपुर के ग्राम खाखरापूरा एवं डागपूरा में बाहर से आए लोग बस गए हैं उन लोगों ने मकान भी बना लिया है। उनके द्वारा सोहागपुर परिक्षेत्र कक्ष क्रमांक 193 में अतिक्रमण के प्रयास किए जाते रहे हैं। वर्ष 2018-19 में बांस का वृक्षारोपण कर अतिक्रमण को रोका गया था लेकिन लोगों ने बांस के पौधों को उखाड़ कर फिर से अतिक्रमण कर लिया है। कक्ष क्रमांक 193 के वन भूमि से अतिक्रमण बेदखल कर विस्थापितों को प्रदाय करने हेतु चर्चा की गई।

बताया गया कि विद्युत एवं वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से गश्त कर विद्युत लाइनों के ट्रैपिग को रोका जा रहा है। वन मंडल अधिकारियों ने बताया कि वन्य प्राणियों को विद्युत करंट से बचाया भी जा रहा है। बताया गया कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में 44 ग्राम है जिनमें 40 राजस्व एवं चार वन ग्राम है। विद्युत सप्लाई खुले तारों से होती है। अपराधियों द्वारा इन खुले तारों में विद्युत तार फसाकर अवैध फंदा लगाया जाता है। जिससे वन प्राणियों के मृत्यु के प्रकरण प्रकाश में आए हैं। इस क्षेत्र में इंसुलेटेड तार की व्यवस्था नहीं हो पाई है।

संभागायुक्त ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इंसुलेटेड विद्युत तार की व्यवस्था करें, और विद्युत विभाग के कर्मचारी वन विभाग के कर्मचारियों के साथ संयुक्त गश्ती कर ट्रैपिग स्थल का चिन्हांकन करें। सभी अधिकारी आपस में अपने मोबाइल नंबर साझा करें।संभागायुक्त ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह वन क्षेत्र से होकर गुजरने वाली विद्युत लाइनों में ट्रिपिंग की जानकारी तत्काल दें। जिससे वन प्राणियों की जान की रक्षा हो सके।

 

What do you think?