Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : नर्मदापूरम में लगातार बारिश का दौर जारी, सेठानी घाट का जलस्तर 934 फीट तक बढ़ा

2 min read
Continuous rain continues in Narmadapuram, water level of Sethani Ghat rises to 934 feet
Text Size:

Narmadapuram news : नर्मदापूरम में मौसम मेहरबान है संभाग में लगातार बारिश हो रही है गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है नर्मदापुरम संभाग में मौसम विभाग ने पिछले दस दिनों लगातार बारिश की संभावना जताई है। नर्मदापूरम में तेज हवा एवं आंधी गरज के साथ तेज बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने नर्मदापूरम संभाग में लगातार बारिश का अर्लट जारी किया है।

नर्मदापूरम में पिछले 24 घंटो में लगातार बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते नर्मदा नदी एवं विभिन्न जलाशयों के जलस्तर बढ़ रहा है।वर्तमान में सेठानी घाट का जलस्तर 934 फीट तक बढ़ गया है। जिले में 1 जून 2024 से आज दिनांक 9 जुलाई को प्रात: 8 बजे तक जिले में 187.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। गत वर्ष इसी अवधि में 194.1 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख नर्मदापुरम ने बताया है कि 9 जुलाई 2024 को प्रात: 8 बजे तक तहसील नर्मदापुरम में 4.2 मिलीमीटर, सिवनीमालवा में 0.5, इटारसी मे 39.0, माखननगर में 6.0, सोहागपुर में 22.0, पिपरिया में 0.2, बनखेड़ी 30.6, पचमढ़ी में 9.0 एवं डोलरिया तहसील में 12.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1370.5 मिलीमीटर है।

अधीक्षक भू-अभिलेख नर्मदापुरम ने बताया है कि मानसून की वर्षा सतत जारी है। इसके चलते नर्मदा नदी एवं विभिन्न जलाशयों में भी जलस्तर में वृद्धि हो रही है। वर्तमान में सेठानी घाट का जलस्तर 934 फीट है, तवा जलाशय का 1121.20 फीट है, बरगी जलाशय का 411.40 मीटर एवं बारना जलाशय 343.03 मीटर दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है सेठानी घाट का अधिकतम जल भराव 967 फीट है, तवा जलाशय का अधिकतम जल भराव 1166 फीट है, बरगी जलाशय का जल भराव 422.76 मीटर है तथा बारना जलाशय का अधिकतम जल भराव 348.55 मीटर है।

 

What do you think?