Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : रमणीक स्थलों का सर्किट बनाए जाने ओर उन स्थलों पर व्यवस्था बनाये जाने की हुई चर्चा

1 min read
Creation of a circuit of scenic spots
Text Size:

Narmadapuram News : जिले में पर्यटन को लेकर अपार संभावनाएं है जिले में ऐसे कई सुंदर और रमणीक स्थान है जो अब भी अनछुए से हैं, ऐसे नए स्थलों को पहचान दिलाने ओर उस क्षेत्र का विकास करने के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन एवं जिला प्रशासन सतत कार्यरत है। इसी तारतम्य में जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय के रेवासभा कक्ष में कलेक्टर सोनिया मीना की अध्यक्षता में पर्यटन स्थल बांद्राभान और जिला मुख्यालय के चिन्हित पॉइंट पर पर्यटन कार्य योजना की बैठक आयोजित की गई।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत द्वारा बांद्रा भान पर्यटन स्थल को विकसित करने की कार्य योजना बताई , साथ ही कलेक्टर सोनिया मीना ने बताया पर्यटन की दृष्टि से पर्यटकों के लिए बांद्रा भान स्थल एक सम्पूर्ण पर्यटन साबित होगा , प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बांद्राभान में टेंट सिटी, टूरिज्म के तहत आने वाली गतिविधि, महोत्सव, एडवेंचर सहित पर्यटन स्थल बांद्राभान में समय-समय पर विभिन्न आयोजन एवं कार्यक्रम किए जाए। पर्यटन स्थल बांद्राभान में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कराएं जिससे स्थायनीय लोगो को रोजगार प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल बांद्राभान समय-समय पर विभिन्न आयोजन एवं कार्यक्रम होंगे तो स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ अन्य जगहों के पर्यटक भी बांद्राभान आएंगे।

What do you think?