Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : विशेष कोचिंग व्यवस्था हेतु शिक्षकों से 30 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

2 min read
Text Size:

Harda News : जनजातीय कार्य विभाग हरदा द्वारा जिले में संचालित 7 उत्कृष्ट संस्थानों में विशेष कोचिंग के तहत वर्ष 2024-25 में कक्षा 9 वी व 10 के लिये गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, कम्प्यूटर व सामान्य ज्ञान कक्षा 11 वी व 12 वी में गणित, भौतिक, रसायन, अंग्रेजी, जीव विज्ञान, प्राणी शास्त्र व वनस्पति शास्त्र विषय के लिये शासकीय एवं अशासकीय अनुभवी व्याख्याताओं व शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किये है। इन संस्थानों में हरदा विकासखण्ड के जिला स्तरीय बाल एवं कन्या, टिमरनी विकासखण्ड के बालक एवं कन्या छात्रावास तथा खिरकिया विकासखण्ड में विकासखण्ड स्तरीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास शामिल है।

जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग डॉ. कविता आर्य ने बताया कि इसके लिये आवेदक को संबंधित विषय में 60 प्रतिशत या अधिक अंकों से स्नातकोत्तर होना अनिवार्य है। उन्होने बताया कि चयनित शिक्षकों को 20 कालखण्ड का भुगतान किया जावेगा। उन्होने बताया कि जनजातीय कार्य विभाग हरदा द्वारा जिले में संचालित महाविद्यालयीन बालक एवं कन्या छात्रावास हरदा व टिमरनी में अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को वर्ष 2024-25 में मात्र अंग्रेजी विषय की कोचिंग के लिये प्रति संस्था एक अशासकीय अनुभवी व्याख्याता की आवश्यकता है। इसके लिये संबंधित व्याख्याता का एम.ए. इंग्लिश उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कोचिंग कार्य के लिये व्याख्याता को 20 कालखण्ड अपनी सेवाएं देनी होगी। इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन 30 अगस्त तक कार्यालयीन समय में जमा करा सकेंगे।

What do you think?