Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : विवेक सागर सहित समस्त भारतीय हॉकी टीम ने देश को गौरवान्वित किया है – संभागायुक्त तिवारी

2 min read
The entire Indian hockey team, including Vivek Sagar, represented the country
Text Size:

Narmadapuram news : संभागायुक्त नर्मदापुरम संभाग के जी तिवारी ने पेरिस ओलंपिक में हॉकी के कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी विवेक सागर से आयुक्त कार्यालय नर्मदापुरम में सौजन्य भेंट की। इस दौरान सागर के पिताजी रोहित प्रसाद भी उपस्थित रहे। संभागायुक्त तिवारी ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर सागर को उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी।

विवेक सागर द्वारा पेरिस ओलंपिक के अपने अनुभवों को आयुक्त के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि कोविड के कारण टोक्यो ओलंपिक के दौरान समर्थकों के उत्साहवर्धन की जो कमी महसूस हुई थी वो पेरिस ओलंपिक के दौरान पूरी हुई। संभागायुक्त ने सागर से मुकाबले के दौरान उनके द्वारा बनाई गई रणनीति के संबंध में भी चर्चा की। सागर ने संपूर्ण प्रतियोगिता के अपने अनुभव संभागायुक्त से साझा किए। उन्होंने बताया की असफलताओं का समय निकल जाता है ज़रूरी यह है की हम अपनी असफलताओं से भी सीख लेते हुए दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ते रहें।

आयुक्त नर्मदापुरम संभाग तिवारी ने सागर को उनकी इस उपलब्धि के लिए एवं आगामी भविष्य में भी उन्हें इसी तरह सफलता मिले ऐसी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की आशा करते है आपके अनुभव का लाभ प्रदेश एवं जिले के अन्य उभरते हुए खिलाडिय़ों को भी मिलेगा। उन्होंने सागर के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। आयुक्त तिवारी ने ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सागर के पिता रोहित प्रसाद को कहा की जिस तरह उनको अपने सुपुत्र पर इस उपलब्धि को प्राप्त करने लिए गर्व महसूस हो रहा है उसी प्रकार समस्त नर्मदापुरम जिले एवं प्रदेश को भी उन्होंने गौरवान्वित किया है।

 

What do you think?