Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : बाल संरक्षण आयोग के सदस्य पांडे ने आंगनबाड़ी केंद्र और छात्रावास का किया निरीक्षण

1 min read
Pandey, member of Child Protection Commission
Text Size:

Harda News : मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य अनुराग पांडे ने बैरागढ़ के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बच्चो को वितरित होने वाले भोजन की गुणवत्ता देखी और बच्चों का वजन लंबाई ऊंचाई लेकर सत्यापन किया। पांडे ने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराए गए बच्चों की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने महर्षि कान्वेंट अशासकीय स्कूल माध्यमिक शाला बैरागढ़, विजन स्कूल हरदा का निरीक्षण किया और वहां के विद्यार्थियों के बैग का वजन कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी को चाइल्ड लाइन 1098 के नम्बर की जानकारी दी। पांडे ने जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित छात्रावास का निरीक्षण भी किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने मीनू अनुसार बच्चो को भोजन देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हॉस्टल के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण नियमित कराया जाए ।

What do you think?