Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : शिक्षक एवं स्वास्थ्य विभाग का अमला अपने कार्य स्थल पर समय पर आए – संभागायुक्त तिवारी

3 min read
Teachers and health department staff should come to their workplace on time - Divisional Commissioner Tiwari
Text Size:

Narmadapuram news : नर्मदापुरम संभागायुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी ने नर्मदापुरम संभाग के संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। संभागायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यालयीन समय प्रात: 10 बजे से 06 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर शासकीय कार्य को संपादित करें। तिवारी ने कहा कि जिन अधिकारियों के पास 1 से ज्यादा जिलों का प्रभार है वे सप्ताह में दिन निश्चित कर लें कि किस दिन वे किस जिले में रहेंगे। मुख्यालय छोडने से पहले सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त करें। तिवारी ने निर्देश दिए कि अधिकारी भ्रमण में जाने से पूर्व अर्पूवल अवश्य करवाएं।

तिवारी ने मत्स्य विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि मछली पालक किसानों की केवाईसी अनिवार्य रूप से बनाई जाए। उद्यानिकी विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होने सब्जी एवं मसाला विस्तार क्षेत्र की जानकारी ली।बताया गया कि इस वर्ष विभाग द्वारा 1 लाख से अधिक फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

संभागायुक्त ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि वे स्कूली बसों की फिटनेस की चैकिंग करें, जो बसें अनफिट पाई जाती है उनका लायसेंस निरस्त किया जाए। संभागायुक्त ने संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी शिक्षक समय पर स्कूल पहुंचे। उन्होने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भी निर्देश दिए कि वे यह भी सुनिश्चित करें कि उनका अमला समय पर स्वास्थ्य केन्द्रों में पहुंचे।

संभागायुक्त ने उपायुक्त राजस्व को निर्देश दिए कि वे संभागीय अधिकारियों की 3 नए कानूनों की जानकारी देने के लिए वर्कशॉप कराएं एवं सभी अधिकारियों की परीक्षा भी लें। तिवारी ने सहकारिता विभाग की सोसायटियों की कार्य पद्धति की समीक्षा की और कहा कि जो भी समस्या है उसका निराकरण प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होने उपायुक्त सहकारिता को निर्देश दिए कि वे सबसे पुराने प्रकरण का निराकरण करें। बताया गया कि नर्मदापुरम सहकारी बैंक 11 करोड रूपये की हानि में चल रहा है। बैतूल का सहकारी बैंक 15 करोड के लाभ में चल रहा है।

तिवारी ने ईआरईएस के अधीक्षण यंत्री को निर्देश दिए कि वे 173 कार्य जो रनिंग में है उसे तेज गति से एवं गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूर्ण करें। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि विभाग द्वारा 251 कार्य स्वीकृत किए गए है जिसके अंतर्गत 1340 किलोमीटर की सडक का निर्माण किया जाना है। जिसके लिए 1 हजार 399 करोड़ की राशि का प्रावधान रखा गया है। जल संसाधन विभाग 1 वृहद एवं 6 मध्यम तथा 8 लघू सिंचाई योजना का निर्माण कार्य कर रहा है। संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा विभाग ने बताया कि 31 जुलाई तक शाला में प्रवेश होते रहेंगे। पाठ्य पुस्तक एवं साईकल वितरण भी किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत 119 बच्चों की सर्जरी सफलता पूर्वक कराई गई है। सिकल सेल एनीमिया की जांच केसला ब्लाक में की जा रही है। संपूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। आदिमजाति कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक ने बताया कि इस वर्ष 10 एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है।

संभागायुक्त ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी सडकों का विधायकगणों को विजिट कराएं। संभागायुक्त ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, एमपीआरडीसी, पीआईयू, आयुष विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, श्रम, पिछडा वर्ग, आबकारी विभाग एवं जन अभियान परिषद के कार्यो की समीक्षा की।

दौरान उपायुक्त राजस्व गणेश जयसवाल, संयुक्त उपायुक्त विकास जीसी दोहर एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

What do you think?