Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda news : कलेक्टर सिंह ने स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के कार्यो ली जानकारी

2 min read
Collector Singh took information about the works of Health and AYUSH Department
Text Size:

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के कार्यो की जानकारी ली। कलेक्टर सिंह ने बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिंह एवं सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन हितग्राहियों के दस्तावेजों के अभाव में योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, संबंधित अधिकारी से सम्पर्क कर उनके दस्तावेज तैयार कराएं।

कलेक्टर सिंह ने आदेश दिया किया दस्तक अभियान के तहत प्रतिदिन की गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत करें। उन्होने निर्देशित किया कि गैर संचारी रोग कार्यक्रम के तहत आयुष विभाग को भी शामिल कर शिविर लगायें। उन्होने निर्देशित किया कि सर्वे के दौरान पाये गये कुपोषित बच्चों को विभागों के सहयोग से पोषण पुनर्वास केन्द्रों में भर्ती कराएं। जिले में मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु की जांच कर कारणों का पता लगायें। उमंग स्कूल हेल्थ एण्ड वेलनेस कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जायें।

कलेक्टर ने कहा कि छात्रावासों के बच्चों के नियमित हेल्थ चेकअप करें।

उन्होने मौसम को ध्यान में रखते हुए मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम व विश्व जनसंख्या दिवस के दौरान की जाने वाली गतिविधियों की भी समीक्षा की। कलेक्टर सिंह ने रोगी कल्याण समिति के आय व्यय की भी समीक्षा की। कलेक्टर सिंह ने आयुष विभाग की 1 जनवरी से 31 मई की अवधि में अप्रेल माह में कोई गतिविधि न होने व समन्वयक विभागों से समन्वय स्थापित न करने पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये। उन्होने आयुष गतिविधियों के आयोजन के लिये सभी समन्वयक विभागों के साथ मिलकर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये।

What do you think?