Narmadapuram news : नर्मदापुरम के हॉकी टर्फ ग्राउंड पर दिनांक 10 मई 2014 से खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी सुश्री उमा पटेल जी के संरक्षण में समर कैंप को संचालित किया जा रहा है। जिसमें शहर के बच्चो को हॉकी के बेसिक कौशल जैसे पासिंग, स्टॉपिंग, रोलिंग, हिट, ड्रिबलिंग के साथ साथ शारीरिक व्यायाम को सिखाया जा रहा है। बच्चो को अनुभवी कोचेस जयसिंह भदौरिया एवं पवन कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समर कैंप का संचालन जिला समन्वयक महेंद्र पचलानिया देख रेख में किया जा रहा है।
Narmadapuram news : खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया समर कैंप का आयोजन







