Narmadapuram news : कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिले में रेत खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण के विरुद्ध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही जारी है। इसी क्रम लगातार कार्यवाही करते हुए बांद्राभान, रायपुर एवं करबला से 04 ट्रैक्टर ट्राली रेत का अवैध खनन, परिवहन करते जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखे गए है। इसके अतिरिक्त ग्राम बांद्राभान में 283 घन मीटर रेत का अवैध भंडारण जप्त किया गया है। खनिज अधिकारी ने बताया है कि सभी मामलों में प्रकरण पंजीबद्ध कर मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण नियम) 2022 के प्रावधान अनुसार कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में दिवेश मरकाम खनिज अधिकारी, देवशंकर धुर्वे तहसीलदार, पिंकी चौहान खनिज निरीक्षक, कृष्ण कांत परस्ते खनिज निरीक्षक, हेमंत राज खनिज सिपाही उपस्थित रहे।
Narmadapuram news : रेत का अवैध परिवहन करने पर 4 ट्रेक्टर ट्राली जप्त, 238 घन मीटर रेत का अवैध भण्डारण जप्त







