Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : जिला ई गवर्नेंस सोसायटी के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सफलतापूर्वक प्रदाय किया गया

2 min read
Master of District e Governance Society
Text Size:

Narmadapuram News : प्रदेश में शीघ्र ही भूमि, प्लॉट की ई-रजिस्ट्री का सॉफ्टवेयर बदल रहा है। संपदा-2 के नए सॉफ्टवेयर भूमि की ई-रजिस्ट्री आसान होने वाली है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ई-स्टाम्प व ई-रजिस्ट्री से पहले दोनों पक्षों को संपदा-2 पर रजिस्टर्ड होना होगा। नर्मदापुरम जिले में सभी ब्लॉकों का 9 दिवसीय प्रशिक्षण 5 से 14 अगस्त तक सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। ट्रेनिंग मास्टर ट्रेनर सहायक प्रबंधक ई- गवर्नेंस नर्मदापुरम रफीक खान एवं लेखापाल मनोज चौरे के द्वारा दिया गया। जिले के लगभग 170 सर्विस प्रदाताओं एवं पंजीयन विभाग के कार्यालीन अमले को प्रशिक्षण दिया गया।

जिला पंजीयक ने बताया कि महानिरीक्षक एवं पंजीयन मुद्रांक मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार जल्द से जल्द संपूर्ण मध्यप्रदेश में पंजीयन विभाग संपदा सॉफ्टवेयर के नवीन संस्करण सम्पदा 2.0 लागू होना है। इसमें संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर से उपपंजीयक कार्यालय में दस्तावेजों का पंजीयन व रजिस्ट्री आदि की जाएगी, जो कि पहले की तुलना में ज्यादा आसान होगी। नागरिक अब स्वयं की रजिस्ट्री एवं ई-स्टाम्प बना सकते हैं।

जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक नर्मदापुरम संदीप चौरसिया द्वारा बताया गया कि जिले में सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रशिक्षण दिए जाने हेतु विगत 10 वर्षों से जिले में जिला ई -गवर्नेंस सोसायटी द्वारा संचालित ई- दक्ष केंद्र निरंतर कार्य कर रहा है, उक्त केंद्र में ही दिनांक 5 से 14 अगस्त को नवीन पोर्टल संपदा 2.0 का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया गया है।

नर्मदापुरम के सर्विस प्रोवाइडर विजय यादव द्वारा बताया गया की ई-दक्ष केंद्र में उनके द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा नवीन पोर्टल संपदा 2.0 का प्रशिक्षण दिया गया साथ ही हैंड्स-ऑन सीधे पोर्टल पर स्टांप एवं रजिस्ट्री प्रक्रिया कराई गई, सम्पूर्ण प्रशिक्षण के दौरान पंजीयन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

What do you think?