Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, हरदा जिले के लिए तेज बारिश का यलो अलर्ट है जारी

2 min read
Monsoon is strong in Madhya Pradesh
Text Size:

Harda News : मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने के कारण दो दिन से कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है। हरदा जिले में भी रात से आसमान से आफत वाला पानी बरस रहा है। हरदा में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं। हरदा जिले में भी लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर है। वही प्रदेश भर में रात से शुरू हुई बारिश का दौर दिन भर जारी रहा प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश ने अब आफत का रूप लें लिया है। नदी नालें उफान पर है। प्रदेश में बारिश की वजह से कई डेमों के गेट खोले गए है। तेज बारिश के कारण एक बार फिर प्रदेश के कई डैमों के गेट खोले गए हैं।

इस बीच मौसम विभाग ने अत्याधिक भारी बारिश और अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज 31 जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, राजगढ़, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, छतरपुर, पन्ना, सतना, कटनी, उमरिया, रीवा, छिंदवाड़ा में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है, जिस कारण राज्य में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश की संभावना है। 27 अगस्त तक पूरे प्रदेश में तेज पानी गिरने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि 27 अगस्त तक स्ट्रॉन्ग सिस्टम की एक्टिविटी रहेगी। तेज बारिश के कारण कई नदियां-नाले उफान पर हैं। मंदिर और घाट डूबे हुए हैं।

हरदा जिले में गत चौबीस घंटों में 54.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 58.9 मि.मी., टिमरनी में 52.6 मि.मी., खिरकिया में 35.4 मि.मी., रहटगांव में 74 मि.मी. व सिराली में 53 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 791.7 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 859.8 मि.मी., टिमरनी में 709 मि.मी., खिरकिया में 696.8 मि.मी., रहटगांव में 878.4 मि.मी. व सिराली में 814.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 25 अगस्त तक 695.7 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी।

 

What do you think?