Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : अतिवर्षा की स्थिति में पुल पुलिया व रपटों के दोनों ओर बेरियर लगाए गये होमगार्ड के जवान किये तैनात

1 min read
Bridges and culverts in case of heavy rainfall
Text Size:

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिले के सभी एसडीएम व तहसीलदारो को निर्देश दिये है कि अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे पुल पुलिया व रपटे चिन्हित करें, जिनके ऊपर से होकर बरसात का पानी निकलता है। उन्होने ऐसे सभी पुल पुलिया व रपटों के दोनों ओर बेरियर लगाने तथा वहां होमगार्ड के जवान या कोटवार तैनात करने के निर्देश एसडीएम व तहसीलदारों को दिये हैं ताकि अतिवर्षा के दौरान ओवरफ्लो होने पर किसी दुर्घटना की आशंका न रहे। इसी क्रम में जिले में पिछले 24 घंटे में अतिवर्षा होने के कारण पुल पुलिया व रपटों पर से वर्षा जल के ओवरफ्लो को ध्यान में रखते हुए कर्मचारी तैनात किये गये हैं, तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर बेरिकेटिंग कर यातायात रोकने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान हरदा में रन्हाई रपटे, दोगने जी की पुलिया, गुप्तेश्वर रपटे, छिपाबड़ में पहटकला रपटे, रहटगाँव में फुलड़ी रपटे व दूधकच्छ रपटे, सिराली में रोलगाँव व मुंडासेल रपटे तथा टिमरनी में भायली रपटे पर पानी होने के कारण कर्मचारी तैनात किये गये।

What do you think?