Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : विद्यार्थियों को ड्रायविंग लायसेंस के साथ ट्रेफिक नियमों का भी दिया जाए प्रशिक्षण

2 min read
driving licence for students
Text Size:

Narmadapuram News : संभागायुक्त के.जी. तिवारी ने संभागीय समय सीमा की बैठक में संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन को निर्देश दिए कि वे वर्षा के कारण खराब हुई सडक़ों के गढ्ढों की मरम्मत अतिशीघ्र कराएं। संभागायुक्त ने कहा कि नर्मदापुरम संभाग के तीनों जिले हरदा, बैतूल एवं नर्मदापुरम शहर के गढ्ढों को इस सप्ताह नगर पालिका सुधारने का कार्य करें। इसके साथ ही सडक़ों के आस पास की झाडिय़ों को हटाकर सडक़ पर साईन बोर्ड लगाएं। संभागायुक्त ने जिला परिहवन अधिकारी को निर्देश दिए कि वे महाविद्यालयों में कैम्प आयोजित कर विद्यार्थियों के ड्रायविंग लायसेंस बनाए साथ ही ट्रेफिक विभाग के साथ मिलकर विद्यार्थियों को ट्रफिक नियमों के पालन करने का प्रशिक्षण भी दें।

संभागायुक्त ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की समीक्षा करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग एवं महाविद्यालय के प्राचार्यगणों को निर्देशित किया कि वे स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों से निरंतर पौधरोपण कराएं एवं पौधरोपण की फोटो वायुदूत ऐप में अनिवार्य रूप से अपलोड कराएं।

संभागायुक्त ने कहा कि सभी आंगनबाडियों में भी वृहद स्तर पर पौधरोपण का कार्य निरंतर चलता रहें। संभागायुक्त सभी विभाग प्रमुख को निर्देशित किया कि वे दीपावली से पूर्व अपने कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ दिलाकर उनका वेतनमान फिक्सेशन कर कोष एवं लेखा में अनुमोदन कराकर यदि ऐरियर्स बनता है तो ऐरियर्स दिलाना सुनिश्चित करें। संभागायुक्त ने कहा कि सभी वन ग्राम एवं विस्थापित ग्राम की सूची प्राप्त कर ली जाए। सभी वन ग्राम एवं विस्थापित ग्राम में अधोसंरचना विकास के कार्य किए जाएंगे।

What do you think?