Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : वर्षा काल में खराब हुई सडक़ों की मरम्मत 31 अक्टूबर तक करा लें – संभाग आयुक्त

3 min read
Roads damaged during rainy season

Narmadapuram News :  संभागायुक्त के जी तिवारी ने गूगल मीट में नर्मदापुरम संभाग के बैतूल हरदा एवं नर्मदापुरम जिले के कलेक्टर को निर्देश दिए कि वे वन ग्राम एवं विस्थापित ग्रामों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। वन ग्राम एवं स्थापित ग्रामों में स्कूल आंगनबाड़ी समय पर खुले। स्वास्थ्य केंद्र, बिजली, पानी की व्यवस्था हो, साथ ही वन ग्रामों एवं स्थापित ग्रामों में खराब सडक़ों की मरम्मत प्राथमिकता से कराई जाए। संभागायुक्त ने सभी कलेक्टर को निर्देश दिए कि वह वन ग्राम एवं विस्थापित ग्राम में चौपाल लगाये। चौपाल के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों की टीम मौजूद रहे और वन ग्राम एवं स्थापित ग्रामों में व्याप्त समस्या एवं कमियों का निराकरण वहीं पर प्राथमिकता से कर दिया जाए।

संभागायुक्त ने वर्षा काल में खराब हुई सडक़ों की मरम्मत प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने निर्देश दिए की सडक़ निर्माण करने वाले विभाग 31 अक्टूबर तक खराब हुई सडक़ों की मरम्मत एवं सुधार का कार्य कर लें।

संभागायुक्त ने आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज राजस्व प्रकरणों के निराकरण की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए की राजस्व प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों की निराकरण में स्थिति सुधारी जाए। उन्होंने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए की एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण का कार्य निरंतर चलता रहे। संभागायुक्त ने कहा कि रोपे गए पौधों के फोटो वायु एप में अनिवार्य रूप से अपलोड किए जाएं। उन्होंने कहा कि अभी द्वितीय एवं तृतीय चरण के फोटो पर विशेष फोकस करते हुए वायु दुत एप में अपलोड किए जाएं। उन्होंने जल जीवन मिशन में अपेक्षित प्रगति न आने पर रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए।

संभाग आयुक्त ने राजस्व रिकवरी की वसूली एवं राजस्व रिकवरी बढ़ाने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने राजस्व एवं वन विभाग के प्रतिवेदनों के अभाव में उत्खनन खनिज पट्टों के लंबित आवेदनों की स्थिति एवं कहां की प्रतिवेदन के अ भाव में आवेदन लंबित न रहे इसलिए प्राथमिकता से प्राप्त आवेदनों पर विचार कर निर्णय लिया जाए।

संभागायुक्त ने कृषि उत्पादन आयुक्त की खरीफ 2024 की समीक्षा एवं रबि 2024 – 25 की तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध एवं असुरक्षित निर्माण गतिविधियों पर यथासंभव रोक लगे और उनके निर्माण के प्रारंभिक स्तर पर ही ऐसे अवैध निर्माण कार्य को रोका जाए। लैंड बैंक की समीक्षा करते हुए संभागायुक्त ने निर्देश दिए की लैंड बैंक के लिए नर्मदापुरम में और अधिक जमीन चिन्हित की जाए।

उन्होंने आगामी त्योहारों पर विशेष सतर्कता रखने के निर्देश दिए और कहां की फटाको से कोई जनहानि ना हो, जान माल की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। सभी त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किए जाएं।