Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 29°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : एसडीएम ने सीएमओ को तत्काल नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

1 min read
SDM gave instructions to CMO to remove encroachment by giving immediate notice
Text Size:

Narmadapuram news : सिवनीमालवा एसडीम सरोज सिंह परिहार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा सीएमओ को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने नगर पालिका के अमले के साथ वार्ड क्रमांक 03 दुर्गा कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 14 पत्थर पुल के पास गोटियापुरा, वार्ड क्रमांक 12 नगर पालिका के पीछे, वार्ड क्रमांक 07 भीलपुरा नाला मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 9 शहीद पटेल कॉलोनी आदि का निरीक्षण किया नगर पालिका के पीछे कंदेली नदी के किनारे पर अतिक्रमण करके मकान बना लिए हैं।

एसडीएम ने सीएमओ को तत्काल नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बरसात के पूर्व नदी नालों की साफ सफाई नहीं कराई गई है। एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त की तथा सीएमओ को नोटिस देने के लिए निर्देशित किया। पत्थर पुल के पास भी नाले की सफाई नहीं की गई है, पूरे नाले पर पेड़ पौधे उग रहे हैं।

निरीक्षण के समय तहसीलदार राकेश खजूरिया, सीएमओ शीतल भलावी, राजस्व निरीक्षक अमर सिंह ऊईके, पटवारी महेंद्र मेहरा एवं नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित थे।

What do you think?