Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : ‘‘एक पौधा माँ के नाम’’ कार्यक्रम के तहत हरदा जिले में 13 लाख पौधे लगाने का लिया संकल्प

2 min read
Took a pledge to plant 13 lakh saplings in Harda district
Text Size:

Harda news : धरती को फिर से हराभरा बनाना है धरती से छीनी हुई हरियाली को वापस लौटाना है आओ मिल कर करें  एक बार फिर प्रयास  धरती को स्वच्छ सुन्दर और प्रदुषण मुक्त बनाने का ले वचन।

लोगों का पौधा लगाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है एक पौधा माँ के नाम ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधे लगाकर अपनी धरती माँ का प्रति अपने कर्तव्य के लिए जागरूक हो सकें। अपनी धरती को हराभरा बनाने का प्रयास करें।
इसी संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से जिला पंचायत के सभाकक्ष में ‘‘एक पौधा माँ के नाम’’ कार्यक्रम के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक डॉ. आर.के. दोगने, हरदा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिय़ा, अध्यक्ष नगर परिषद टिमरनी देवेन्द्र भारद्वाज, डीएफओ अनिल चौपड़ा, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट मयंक जैन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेखा बड़ोदिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर आदित्य सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधि को बताया कि जिले में 23 विभागों द्वारा 61161 स्थानों पर लगभग 13 लाख पौधों का रोपण ‘‘एक पौधा माँ के नाम’’ अभियान के तहत लगाया जाएगा। उन्होने सभी से अपील की कि सभी नागरिक व जनप्रतिनिधि कम से कम एक पौधा अवश्य लगायें। उन्होने कहा कि यदि किसी को स्थान या पौधों की आवश्यकता हो तो वे इसके लिये हमारे विभागीय अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते है।

कलेक्टर सिंह ने निर्देशित किया कि पौधरोपण के लिये सभी अधिकारी अभियान के लिये दिन निश्चित करें। सभी निकायों के माध्यम से पौधरोपण करें। बैठक में डीएफओ चौपड़ा ने बताया कि पोंसाड़ाना और मगरधा में वन समितियों के माध्यम से नर्सरी खोली गई है। जहां से शासकीय दर पर पौधे उपलब्ध कराया जाएंगे। इसके अलावा उन्होने बताया कि बांस मिशन के तहत निजी क्षेत्र में भी बांस लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

What do you think?