Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : एसडीएम व सीएमओ ने शहर की साफ सफाई में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

2 min read
SDM and CMO cleaned the city
Text Size:

Narmadapuram news : जिला कलेक्टर नर्मदापुरम सोनिया मीना के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनीमालवा श्रीमती सरोज सिंह परिहार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी शीतल भलावी द्वारा शहर के सभी वार्डों में किए जा रहे नालो के निर्माण कार्य, वर्षा पूर्व नालों की सफाई व्यवस्था के साथ-साथ शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया एवं शक्ति घाट पर साफ सफाई में श्रमदान कर सभी को अपने आसपास साफ सफाई रखने के लिए स्वच्छता का संदेश दिया।

वर्ष पूर्व नल के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। वार्ड नंबर 3 निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण किया। वार्ड नंबर 15 के नालों की सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया एवं सभी वार्डों में की जा रहे सफाई कार्यों की जानकारी ली एवं बाढ़ आपदा की स्थिति से निपटने के लिए पानी निकासी के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए।

वार्ड नंबर 2 में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारी को लेकर साफ सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया वार्ड वासी सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि आमजन को पानी पीने के लिए प्रहलाद प्याऊ कई दिनों से बंद है तथा वहां पर खड़े होकर भी पानी नहीं पिया जा सकता है। टंकी में बहुत गंदगी जमा है। एसडीएम ने तत्काल टंकी की सफाई के निर्देश एवं टंकी के पास फरसी डालने के निर्देश सीएमओ का दिए एवं प्रभारी सफाई जमादारों, सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ नागरिकों से सफाई व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई। वार्ड वासियों ने बताया कि साफ सफाई तो नियमित रूप से होती है।

वार्ड नंबर 13 शक्ति घाट पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा झाड़ू लगाकर सफाई की गई एवं कचरा एकत्रित कर साफ सफाई का कार्य किया गया। शक्ति घाट पर मंदिर के पास की दीवार गिर गई है जिससे कटाव की स्थिति निर्मित हो गई है, नदी का कटाव रोकने के भी निर्देश दिए गए साथ ही सभी को अपने घर के आसपास साफ सफाई रखने के लिए जागरूक भी किया गया।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी शीतल भलावी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारी हेतु निकाय द्वारा बाढ़ आपदा की स्थिति से निपटने के लिए बड़े नाले एवं नालियों की साफ सफाई गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही विशेष सफाई अभियान के माध्यम से सभी वार्डों में सफाई की जा रही है।

What do you think?