Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : जल जीवन मिशन के तहत सभी नल जल योजनाएं समय पर पूर्ण कराएं कलेक्टर ने दिए आदेश

2 min read
Collector gave orders to complete tap water schemes on time
Text Size:

Narmadapuram news : कलेक्टर सोनिया मीना ने ईपीएचई विभाग के अंतर्गत संचालित नलजल योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की कलेक्टर ने स्पष्ट हिदायत दी की जलजीवन मिशन के अंतर्गत जिले में निर्माणाधीन नलजल योजनाओं को समय पर पूर्ण करें। ग्राम पंचायतों के बिगड़े खराब या बंद हैंडपंप को तत्काल सुधारे।

कलेक्टर ने कहा कि नलजल योजना के कार्य में अनावश्यक देरी करनें वाले कॉन्ट्रैक्टर के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि जो नलजल योजनाऐं पूर्व में ही स्वीकृत हैं उन्हे पूरा करनें में आचार सहिंता की कोई बाधा नहीं है। कलेक्टर ने कहा कि जहां पर बिजली विभाग द्वारा डिमांड नोट स्टेटमेंट नहीं दिया जा रहा है वहां पर कलेक्टर ने मुख्य अभियंता एमपीबी को निर्देश दिये कि वे अपना डिमांड नोट स्टेटमेंट दें।

कलेक्टर नें ईपीएचई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से कॉन्ट्रैक्टर्स के संपर्क में रह कर अधूरे नलजल योजना को पूर्ण कराऐं। उन्होंने इटारसी में जलस्तर के कम होने पर विभाग के अधिकारियों को आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर नें कहा कि जो नलजल योजनाऐं पूर्ण हो चुकी हैं उन्हें ग्राम पंचायतों को सौंपा जाए। कलेक्टर ने पीएचई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अनुविभागीय अधिकारियों एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के साथ माह में दो बार अनिवार्य रूप से नलजल योजना एवं पेयजल की स्थिति की समीक्षा करें।

What do you think?