Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : नागद्वारी मेले में आरटीओ दल ने की चालानी कार्यवाही यात्रियों को अधिक किराया वापस करवाया

1 min read
RTO team took challan action in Nagdwari fair
Text Size:

Narmadapuram news : कलेक्टर सोनिया मीना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गुरूकरन सिंह के निर्देशानुसार आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान के नेतृत्व में 1 अगस्त से 10 अगस्त तक लगने वाले नागद्वारी मेले में आरटीओ दल दर्शन करने आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार कार्यशील रहा।

मेले में बड़ी संख्या में महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात के साथ साथ मध्यप्रदेश के अलग अलग जिलों से बड़ी संख्या में छोटे वाहनों के अलावा बसें पहुंची, जिनके दस्तावेजों की जांच के अलावा यातायात व्यवस्था, ओवरलोडिंग, अधिक किराया की शिकायतों का निराकरण आरटीओ अधिकारी द्वारा किया गया।

अधिक किराए की शिकायत पर आरटीओ अधिकारी द्वारा यात्रियों को बड़ा हुआ किराया वापस कराया गया। बस चालको को लगातार अधिक किराया न लेने की हिदायत दी गई। नागद्वारी मेले में जांच दल द्वारा लगभग 350 वाहनों की जांच की गई। जिसमे ओवरलोडिंग तथा बिना परमिट वाहन संचालन करने पर 65 वाहनों के विरुद्ध 38500 हजार की चालानी कार्यवाही की गई।

What do you think?