Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने विवेक सागर को दी एक करोड रुपए की प्रोत्साहन राशि

1 min read
Chief Minister Dr. Yadav gave an incentive of one crore rupees to Vivek Sagar
Text Size:

Narmadapuram news : मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने विवेक सागर को अंग वस्त्र और मेडल से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि विवेक सागर ने हॉकी के खेल में अनेक उपलब्धियां अर्जित की हैं। उन्हें मध्य प्रदेश सरकार ने पूर्ण प्रोत्साहन और सहयोग देगी।

उल्लेखनीय है कि विवेक सागर ने भारतीय टीम के सदस्य के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हाल ही में ओलंपिक खेलों में भारत की टीम को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। विवेक सागर ने कहा कि उन्हें डॉ मोहन यादव से भेंट कर सुखद अनुभूति हुई। उन्होंने प्रोत्साहित किया है शाबाशी दी है अच्छे खेल के लिए और आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विवेक सागर को एक करोड रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री डा यादव ने आज मुख्यमंत्री निवास में भारतीय हॉकी टीम के सदस्य प्रतिभावान खिलाड़ी और मध्य प्रदेश पुलिस में डीएसपी मध्य प्रदेश निवासी विवेक सागर को अंग वस्त्र और मैडल से सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल मंत्री विश्वास सारंग भी उपस्थित थे।

 

What do you think?