Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : आरटीओ और यातायात पुलिस की नाबालिग वाहन चालको पर की चालानी कार्यवाही

1 min read
RTO and traffic police took action against minor drivers
Text Size:

Narmadapuram news : कलेक्टर सोनिया मीना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गुरू करन सिंह के आदेश अनुसार आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान एवं यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में विभागीय जांच दल द्वारा नर्मदापुरम शहर के स्थानीय नर्मदा महाविद्यालय के सामने नाबालिग वाहन चालको के विरुद्ध चालानी एवं रोको – टोको अभियान चलाया गया।

जिसके तहत दोपहिया वाहन चालको को रोका गया, साथ ही पालकों को बुलाकर अथवा फोन के जरिए आगे भविष्य में पुन: वाहन न देने की हिदायत देते हुए नाबालिग वाहन चालक तथा वाहन स्वामी पर चालानी कार्यवाही की गई।

जिन वाहन चालको द्वारा चालान नही कटवाया गया, उन वाहनों को जप्त कर यातायात थाने में खड़ा करवाया गया, जिन्हे कोर्ट भेजा जाएगा। लगभग 26 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 50000 हजार रुपए का राजस्व वसूला गया। 9 गाडियां जप्त की गई, आरटीओ तथा यातायात विभाग की संयुक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

What do you think?