Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : शासकीय आईटीआई हरदा में 20 जून को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला

1 min read
District level employment fair will be organized on 20th June in Government ITI Harda
Text Size:

Harda news : जिले के बेरोजगार युवाओं तथा पटाखा फैक्ट्री में प्रभावित हुए अग्नि पीडि़त परिवारों के सदस्यों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 20 जून को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि यह रोजगार मेला खण्डवा रोड़ स्थित शासकीय आईटीआई हरदा में प्रात: 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।

मेले में प्रदेश की विभिन्न कम्पनियों द्वारा 300 युवाओं की भर्ती प्रशिक्षु कर्मी, मशीन ऑपरेटर एवं सुरक्षा गार्ड के पदों पर की जाएगी। मेले में शामिल होने के लिये न्यूनतम योग्यता 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12 वीं, आईटीआई उत्तीर्ण है। मेले में 18 से 30 वर्ष तक की आयु के युवा सम्मिलित हो सकते है।

जिला रोजगार अधिकारी सिलोटे ने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र अंकसूची, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, परिचय पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन व पासपोर्ट साइज के 4 फोटो के साथ साक्षात्कार के लिये निर्धारित समय व स्थान पर उपस्थित हो सकते है। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मणसिंह सिलोटे के मोबाइल नम्बर 9424056828 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

 

What do you think?