Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : मत्स्याखेट पर 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा प्रतिबंध

2 min read
Fishing will be banned from 16 June to 15 August
Text Size:

Harda news : मत्स्य विभाग हर वर्ष जून से अगस्त महीने तक मछली पकडऩे पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाता है। यह प्रतिबंध इसलिए लगाया जाता है क्योकि इन महीनों में मछली अंडे पर होती है। लेकिन अवैध मछली पकडऩे वाले इस बात को समझने को तैयार नहीं होते हैं और वे मछलीयों का शिकार करते है। जिसकी वजह से मछलीयों का अस्तित्व खतरे में होता है।

मत्स्योद्योग नियम 1972 की धारा 3 के तहत प्रत्येक वर्ष 16 जून से 15 अगस्त की अवधि को मत्स्याखेट पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। इसी क्रम में कलेक्टर आदित्य सिंह ने हरदा जिले में मत्स्याखेट पर 16 जून से आगामी 15 अगस्त तक के लिये प्रतिबंध लगा दिया है। जारी आदेश अनुसार छोटे तालाब या अन्य स्त्रोत जिनका कोई संबंध किसी नदी से नहीं है और जिन्हें निर्दिष्ट जल की परिभाष अंतर्गत नहीं लाया गया है, को छोडक़र सभी नदियों व जलाशयों में बंद ऋतु में मत्स्याखेट पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।

प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए मत्स्याखेट अथवा मत्स्य परिवहन अथवा मत्स्य के क्रय विक्रय करने पर एक वर्ष का कारावास या अधिकतम 5 हजार रूपये का जुर्माना अथवा दोनों से दंडित किया जा सकता है। इस अवधि में किसी प्रकार मत्स्याखेट अथवा मत्स्य परिवहन अथवा मत्स्य के क्रय विक्रय आदि कार्य न तो स्वयं करें और न ही इन कार्यों में सहयोग दें अन्यथा उल्लंघनकर्ता के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

What do you think?