Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : शहर के चौराहों के सौन्दर्यीकरण व ट्रेफिक सिग्नल का प्लान बनायें

2 min read
Make a plan for beautification of city intersections and traffic signals
Text Size:

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उपस्थित मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आदेश दिये है। हरदा शहर के अधिक ट्रेफिक वाले चौराहों पर ट्रेफिक सिग्नल लगवाने तथा शहर के मुख्य चौराहों के सौन्दर्यीकरण के संबंध में कार्य योजना बनायें। सभी नगरीय निकाय अपनी आय में वृद्धि के लिये टैक्स वसूली बढ़ाएं।

कलेक्टर आदित्य सिंह ने सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उपस्थित मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को कहा कि हरदा के पेड़ी घाट पर हाई मास्क लाईट लगाने, घाट पर चाट चौपाटी विकसित करने तथा घाट सौन्दर्यीकरण के कार्य कराने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार को दिये। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा भी मौजूद थे।

कलेक्टर सिंह ने सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के जल्द निराकरण के निर्देश दिये है। उन्होने शहरी क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट व्यवस्था सुधारने के लिये भी सभी सीएमओ से कहा। उन्होने जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर 15 एवं 16 जून को अजनाल नदी के तट पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी सीएमओ पाटीदार को दिये।

कलेक्टर सिंह ने पेड़ी घाट पर हॉकर्स कॉर्नर व वाहन पार्किंग स्थल स्थापित करने तथा रात्रि में आकर्षक प्रकाश व्यवस्था कराने के लिये भी कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत 2.0 योजना, कायाकल्प योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

What do you think?