Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों को ग्राम विकास के विभिन्न आयामों से कराया परिचित

2 min read
Representatives of new organizations should be given village development
Text Size:

Narmadapuram News : मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की संभाग स्तरीय जिला, विकासखंड एवं नवांकुर संस्थाओ की समीक्षा बैठक का आयोजन स्थानीय सांवरिया ढाणी परिसर नर्मदापुरम में आयोजित किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक डॉक्टर धीरेंद्र पाण्डे, उपनिदेशक डॉक्टर वीरेंद्र व्यास विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर समीक्षा बैठक में मोहन नागर ने संभाग के तीनों जिला समन्वयक एवं विकासखंड समन्वयकों से विस्तार से चर्चा करते हुए प्रत्येक बिंदु पर समीक्षात्मक आवश्यक जानकारी प्रदान की और डॉक्टर धीरेंद्र पांडे द्वारा भी विस्तार से सभी लोगों से बात करते हुए आवश्यक सुझाव दिए।

इसके उपरांत नवांकुर समितियां की समीक्षा बैठक में मोहन नगर ने प्रत्येक जिले की दो-दो नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों से उनका प्रतिवेदन प्रस्तुतीकरण के उपरांत समीक्षात्मक आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए ग्राम विकास के विभिन्न आयामों से सभी को परिचित कराया और आदर्श ग्राम की परिकल्पना एवं जल गंगा संवर्धन अभियान नशा मुक्त भारत अभियान शिक्षा के लिए ऐसे अनेक बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉक्टर सीतासरन शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कैसे जन अभियान परिषद ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां नवांकुर समितियां और मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के द्वारा शासन और समाज के बीच में सेतु का कार्य कर रहा है।

इस दिशा में भी डॉक्टर सीतासरन शर्मा ने विस्तार से अपने विचार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में भी किसी प्रकार की आपको आवश्यकता रहेगी तो मैं हर समय आपके लिए उपलब्ध हूं। डॉक्टर धीरेंद्र पांडे द्वारा भी सभी नवांकुर समितियां को आवश्यक दिशा निर्देश देकर उनके सेक्टर में जो ग्राम पंचायत है वह ग्राम आ रहे हैं उनको सही दिशा में कार्य करने की आवश्यकता के तहत कोऑर्डिनेशन करके ब्लॉक समन्वयक और जिला समन्वयक के माध्यम से कार्य करने के सुझाव दिए। जिला समन्वयक नर्मदापुरम पवन सहगल एवं हरदा जिले के जिला समन्वयक संदीप गौहर द्वारा किये गये कार्यो के विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी ने संभाग स्तरीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर तीनों जिलों के जिला समन्वयक और विकासखंड समन्वयक तथा नवांकुर समितियां के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।

What do you think?