Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
25 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 25 November 2026
हरदा

Harda News : लगातार प्राप्त शिकायतों का हुआ असर, हरदा कलेक्टर द्वारा नगर पालिका सी.एम.ओ. के विरूध की गई कार्यवाही

2 min read
Continuously received complaints had an impact, Harda Collector

Harda News : आज हरदा जिले में ये बात साबित हो गई। किसी भी सरकारी कार्यलय के आधिकारी या कार्मचारी कभी आम जनता के अधिकारों के विरूद्ध कार्य करेगें। या अपने पद का दुरूप्रयोग करके आम जनता को परेशान करेगें। आम जनता की अवाज भी जिला प्रशासन तक पहुंच सकती है। उपयुक्त अधिकारी या कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही की जा सकती है। ऐसा ही मामला आज हरदा जिले में सामने आया जब जनप्रतिनिधि और जनता के द्वारा की गई शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए हरदा जिला कलेक्टर आदित्य सिंह द्वारा हरदा नगर पालिका के सी. एम.ओ. कमलेश पाटीदार के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा पूर्व में हरदा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा कमलेश पाटीदार की शासकीय कार्य में जनप्रतिनिधि/विधायक प्रोटोकॉल का उल्लंघन किए जाने की शिकायत की गई थी। जिसके संबंध में कलेक्टर द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी से जवाब मांगा गया परन्तु संतोषजनक जवाब न होने के कारण एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा के विरूध जनप्रतिनिधियों एवं आमजन द्वारा लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों के कारण हरदा कलेक्टर द्वारा उक्त प्रकरण की जाँच हेतु जांच दल गठित किया गया था।

हरदा कलेक्टर द्वारा गठित जाँच दल की रिर्पोट में पाया गया की नगर पालिका में हल्की क्वालिटी एवं खरीदी में वित्तीय अनियमितता पाई गई साथ ही आम नागरिकों द्वारा साफ-सफाई, उद्यानों के अनुरक्षण, पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, आवारा पशुओं की समस्या आदि कि संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार की कार्यशैली अनुचित पाई गई।

जिससे आम जनमानस में असंतोष व्याप्त है साथ ही कमलेश पाटीदार की कार्यशैली के कारण नगर पालिका परिषद में सदस्यों के मध्य विवाद उत्पन्न होने, नगर पालिका के कर्तव्यों के निर्वहन में अवरोध उत्पन्न होने तथा नागरिकों के मध्य उक्त विवादों की जानकारी पहुंचने से शासन की छवी पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इस हेतु हरदा कलेक्टर द्वारा सचिव संसदीय कार्य विभाग, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन विभाग म.प्र. शासन भोपाल, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय भोपाल को पत्र प्रेषित कर मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार को अन्यत्र स्थान पर पदस्थ किए जाने की कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।

What do you think?