Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : ग्राम पंचायत शैल में रैली निकालकर ग्राम को प्लास्टिक मुक्त एवं नशा मुक्त मॉडल ग्राम बनाने की अपील की

2 min read
The village should be made a plastic free and drug free model village
Text Size:

Narmadapuram News : सीईओ जनपद पंचायत हेमंत सूत्रकार के नेतृत्व में ग्राम शैल को मॉडल ग्राम बनाने के लिये रैली निकालकर एवं घर घर जाकर ग्रामीणों से अपील की गई। ग्राम में साफ सफाई, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने एवं ग्राम को नशा मुक्त करने के लिये रैली का अयोजन किया गया जिसमें प्रशासनिक अमले के साथ ही ग्रामीणों ने भी भागीदारी की। स्वच्छ भारत मिशन के ब्लाक समन्वयक रामकुमार गौर ने बताया कि स्वछता ही सेवा अभियान विगत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक मनाया गया है।

सीईओ जनपद पंचायत नर्मदापुरम के नेतृत्व में सभी पंचायतों में इस अभियान का फॉलोअप किया जा रहा है ताकि अभियान के दौरान की गई साफ सफाई की निरंतरता बनी रहे, इसी तारतम्य में आज ग्राम शैल में सरपंच नीलेश गौर के द्वारा रैली एवं घर घर संपर्क कर समझाईश देने का कार्य प्रांरभ किया गया। सभी ग्रामीणों को ग्राम को एक मॉडल ग्राम बनाने में मदद करने की अपील की गई।

रैली में जनपद सीईओ हेमंत सूत्रकार, ब्लाक समन्वयक रामकुमार गौर, सरपंच नीलेश गौर, सचिव भारती गौर, सहायक सचिव प्रेमलता राजपूत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मधुलिका चौहान, सुलोचना गौर आंगनवाड़ी सहायिका ज्योति बामने क्षमा बरखने ग्राम से अनुराग पटैल, श्रीलाल, सतीश गौर, विजय सिंह ठाकुर, घनश्याम बरखने, पवन गौर, ओमप्रकाश गौर, अजय दुबे, बसंत मेहरा, बदामी लाल साध सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

What do you think?