Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : शक्ति अभिनंदन अभियान अंतर्गत बालिकाओं का मार्शल आर्ट प्रशिक्षण

2 min read
Martial arts training for girls
Text Size:

Narmadapuram News : भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिला नेतृत्व आधारित विकास महिला सशक्तिकरण महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित विभिन्न गतिविधियों कार्यक्रमों का निरंतर क्रियान्वयन किया जा रहा है इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास द्वारा बालिका सशक्तिकरण के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से संपूर्ण प्रदेश में 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक शक्ति अभिनंदन अभियान आयोजित किया जा रहा है। जिसका कैलेंडर अलग से जारी किया गया है। जिले में प्रत्येक विकासखंड में विकासखंड स्तर पर बालिकाओं को आत्मरक्षा मार्शल आर्ट जूडो कराटे एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण 15 से 20 दिवसीय होगा।

इटारसी में यह प्रशिक्षण खेल प्रशिक्षक अश्वनी मालवीय के सहयोग से शासकीय नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूखा सरोवर पुरानी इटारसी परिसर में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 50-50 बालिकाओं के बैच तैयार किया जाकर विकासखंड स्तर पर आत्मरक्षा प्रशिक्षक कुमारी आशी अहिरवार एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रभारी श्रीमती सपना लोचकर के सहयोग से बालिकाओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। साथ ही शिक्षा विभाग के खेल शिक्षकों का सहयोग भी लिया जा रहा है। अवधि पूर्ण होने पर प्रशिक्षण समापन पर बालिकाओं के मध्य स्पर्धा आयोजित की जाएगी एवं विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र वितरण किया जाएगा।

मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शुभारंभ के अवसर पर प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला द्वारा बालिकाओं को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के संबंध में जानकारी दी गई एवं विद्यालय शिक्षक एस के अहिरवार द्वारा शक्ति अभिनंदन संबंधित बालिकाओं से स्वास्थ्य शिक्षा सुरक्षा संबंधी मार्गदर्शन दिया गया।

What do you think?