Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : नर्मदापूरम में बारिश ने दिखाया रौद्ध रूप लगातार बारिश के चलते जन-जीवन अस्तव्यस्त

2 min read
Rain showed its fierce form in Narmadapuram
Text Size:

Narmadapuram news : मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। नर्मदापुरम जिले में भयंकर बारिश हो रही है, जिससे नीचले इलाकों की बस्तीयों में पानी भर गया है। नर्मदापुरम शहर और सोहागपुर, डोलरिया ग्रामीण सहित अन्य क्षेत्रों में राहत शिविर खुलवाये गये। शोभापुर पिपरिया मुख्य मार्ग, बनवारी मोकलवाड़ा रपटा एवं हथवास सिलारी रपटा, नगर परिषद बनखेड़ी क्षेत्र अंतर्गत स्थित ओल नदी पर मार्ग बाधित हुआ।

कर्मचारी सुरक्षा हेतु तैनात कर दिए गए हैं। वर्षा होने के कारण जहां भी जलभराव की स्थिति थी उसका निरीक्षण कर उचित पानी निकासी की व्यवस्था जेसीबी से करवायी जा रही है। 11 मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। एक मृत्यु एवं एक गंभीर रूप से घायल महिला की सूचना प्राप्त हुई। सभी प्रकरणों में कलेक्टर द्वारा त्वरित चिकित्सा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया गया।

नर्मदापुरम जिले में देर रात से हो रही लगातार तेज बारिश के कारण एमपी के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में लैंडस्लाइड हो गया। लैंडस्लाइड के चलते बड़े-बड़े पत्थरों के टुकड़े सडक़ मार्ग पर विखर गए। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पार्क प्रबंधन ने 21 जुलाई को इस मार्ग से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

पचमढ़ी की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ मार्ग पर लैंडस्लाइड हुआ। इस दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फॉरेस्ट टीम ने मौके पर पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा के लिए यातायात पर रोक लगा दी है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पार्क प्रबंधन ने इसकी सूचना भी जारी कर दी है। रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है और मार्ग को क्लीयर करने में जुट गई है। वहीं अचानक मार्ग बंद होने से पर्यटकों में निराशा देखने को मिली है।

नर्मदापुरम में भारी वर्षा होने की मौसम विभाग की चेतावनी के चलते कलेक्टर सोनिया मीना ने रात से ही सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। डोलरिया 141 मिलीमीटर , सिवनी मालवा 76 मिलीमीटर, माखननगर 137 मिलीमीटर, पिपरिया 240 मिलीमीटर, बनखेड़ी 127.8 मिलीमीटर, पचमढ़ी 111.6 मिलीमीटर, सोहागपुर 164 मिलीमीटर, नर्मदापुरम 62 मिलीमीटर, इटारसी 168.4 मिलीमीटर, में बारिश हुई। सुबह से ही एडीएम, सभी एसडीएम, सीईओ, सीएमओ, तहसीलदार फ़ील्ड में उपस्थित रहे।

 

What do you think?