Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : डेंगू के सक्रमण काल को देखते हुये डेंगू से बचाव हेतु आमजन बरते सावधानियां

2 min read
People should take precautions to prevent dengue
Text Size:

Narmadapuram news : कलेक्टर एंव जिला दण्डाधिकारी सोनिया मीना द्वारा डेंगू से बचाव हेतु आम जन को सुरक्षात्मक जानकारी प्रदान करने के लिए एडवाईजरी जारी की है। इसके अनुसार बताया गया है कि डेंगू के सक्रमण काल को देखते हुये डेंगू से बचाव हेतु आमजन सावधानिया रखे। जारी एडवायजारी के अनुसार आमजन से अपील की गई है।

इसके अनुसार आमजन को बताया गया है कि डेंगू एक वायरल बुखार है। जो एडीज नामक मच्छर के काटने से फैलता है। डेंगू में तेज बुखार के साथ सिर दर्द, मॉसपेशियो व जोडो में दर्द, आँखों के आस-पास दर्द, तथा खसरा जैसे चकत्ते / दाने शरीर पर हो सकते है। गंभीर स्थिति में नाक, मसूडो, आँख से खून का रिसाव हो सकता है।

डेंगू होने पर पूर्ण उपचार डॉक्टर की सलाह से ही लेना चाहिये। एस्प्रिन अथवा अन्य दर्द निवारक दवा का सेवन नही करना चाहिये। मरीज को आराम करना चाहिये तथा निर्जलीकरण न हो इस हेतु पर्याप्त मात्रा में पानी, फलों का रस देना चाहिये। डेंगू मच्छर साफ पानी मे पनपते है अत: आमजन से अपील की है कि डेंगू से बचाव हेतु घर के आसपास पानी न जमा होने दे। रूके हुये पानी की निकासी करे। यदि निकासी संभव न हो तो मिट्टी का तेल या जला हुआ तेल डाल दे।

प्रति सप्ताह कूलर, गमले, सीमेन्ट की टंकी, पानी की होज, छत पर रखी खुल टंकिया, मटके, टायर आदि में जमा पानी को खाली कर दे। घर के लिये प्रयोग किये जाने वाले पानी को पूर्ण रूप से ढककर रखे। शाम को सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करे। यदि संभव हो तो घर के खिडकी दरवाजे में मच्छर रोधी जाली लगवाये। मच्छरो से बचाव हेतु फुल बॉह के कपड़े पहनें। मच्छर भगाने वाली क्वाईल, क्रीम, लिक्विड, या इलेक्ट्रिक रैकेट का इस्तेमाल करें। बुखार आने पर निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पर संपर्क कर उपचार अनिवार्य रूप से करवाएं।

What do you think?