Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : 72 दिवसीय वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण

1 min read
Plantation was done under the 72-day massive tree plantation campaign
Text Size:

Narmadapuram news : मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में एवं अध्यक्ष / प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम के मार्गदर्शन एवं सचिव / जिला न्यायाधीश श्रीमती शशि सिंह, द्वितीय जिला न्यायाधीश अभिनव कुमार जैन एवं विशेष न्यायाधीश (विद्युत) की सहभागिता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम द्वारा इंडियन बैंक शाखा नर्मदापुरम एवं विद्युत विभाग के समन्वय से गत दिवस मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर के बाल हितैषी न्यायालय नर्मदापुरम के सामने वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पौधारोपण कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शशि सिंह, द्वितीय जिला न्यायाधीश अभिनव कुमार जैन, इंडियन बैंक से ब्रांच मैनेजर अजीत, विद्युत विभाग से एस.ई. बीएस परिहार, डी.ई. अवधेश त्रिपाठी, ए.ई. दीपक मिश्रा, ए.आर.डी. विक्रम सिंह राजपूत, एवं बाल हितैषी न्यायालय के कर्मचारीगण द्वारा आम, आंवला, पीपल, अशोक, कदम, नीम, गुलमोहर, इत्यादि के लगभग 50 पौधे वितरित किये गये ।

What do you think?